Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन झुलसे, रेफर
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लोग झूलस गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह पुत्र छोटे सिंह, थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी 19 वर्षीय पायल पत्नी सर्वेश सिंह और थाना नकहा क्षेत्र निवासी मनिका पत्नी राजेश शामिल हैं। तीनों को उनके परिजन सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनके झुलसने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.