Lakhimpur Khiri News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज, डीएम ने किया शुभारंभ
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भव्य शुरुआत हुई। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता संग अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद जन जागरूकता रैली, वेक्टर कंट्रोल वाहनों का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जागरूकता सबसे कारगर हथियार है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों और विभागीय टीमों से अपील की कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से बचाव, सफाई, और इलाज से जुड़ी जरूरी जानकारी दें। डीएम ने कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी का अभियान है। सभी विभाग परस्पर समन्वय बनाकर काम करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़े। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: लक्षणयुक्त मरीजों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.