लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। भाजपा की संगठनात्मक बैठक शनिवार को नगर पंचायत सभागार में हुई। इसमें पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय मिश्र टेनी ने संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बूथ जीतने से चुनाव जीतने का रास्ता आसान होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर दस-दस युवाओं को जोड़ने, घर-घर संपर्क करने और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के अलावा पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र की बैठकों को तेज करने को कहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता : प्रदीप उन्होंने भाजपा को देश की सबस...