लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: शहर के संकटा देवी चौराहा से लालपुर तक स्वीकृत फोरलेन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। तत्कालीन सीडीओ अभिषेक कुमार के विशेष प्रयास से इस फोरलेन की स्वीकृति मिली थी, भूमि पूजन भी किया गया लेकिन बाद में संरक्षित वन पटरी पड़ने के कारण निर्माण रुक गया। प्रशासन ने दूसरी जगह जमीन दी और पत्रावली स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार भेजी गई। केन्द्र सरकार ने अब इसको मंजूरी दे दी है जिससे इस फोरलेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। फोरलेन बनने के बाद इस रोड पर हर समय लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। संकटा देवी चौराहा से लालपुर गोला रोड हाईवे तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर फोरलेन की स्वीकृति हुई। करीब 32 करोड़ रुपए इसके निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए। तत्कालीन सीडीओ अभिषेक कुमार के प्रयास से इस फोरलेन की स्वीक...