लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: विश्व हिन्दू परिषद लखीमपुर ने आगामी 30 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे पवित्र श्रावण मास के मद्देनजर श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विहिप जिलाध्यक्ष विपुल सेठ के हस्ताक्षरित ज्ञापन में श्रावण मास के दौरान शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर व्यापक व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि श्रावण मास हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए अत्यंत पवित्र होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। ऐसे में सभी प्रमुख शिवालयों में नियमित सफाई, मंदिरों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत तथा चढ़ाए गए पुष्प, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री के उचित निस्तारण की व्यवस्था सु...