लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कस्बा कुकरा में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में निकले। यात्रा के दौरान भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर शारदा नदी के तट पर पहुंचे जहां विधि विधान के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। विसर्जन के दौरान भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा यह भी पढ़ें- Gangapar News: नौ दिन की आराधना के बाद मां को दी गई विदाई यह भी पढ़ें- Bhadoni News: आदि शक्ति मां दुर्गा क...