लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: रजागंज। थाना हैदराबाद पुलिस ने ढकवा चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर में जुए के अड्डे पर छापा मारकर करीब आधा दर्जन जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार होने में भी सफल रहे। बताया जाता है कि गांव शेरपुर में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुए का खेल संचालित होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। जुए के चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनने के साथ ही क्षेत्र में अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर भी आशंका जताई जा रही थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: आंवला में जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार शिकायतों के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। कई जुआरी पुल...