लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सिंगाही कस्बे के पूर्वी हिस्से में स्थित भूलभुलैया मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक युवक का शव शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। भूलभुलैया मंदिर जाने वाले मार्ग के पूर्व दिशा में स्थित मोनू त्रिवेदी के गन्ने के खेत की दक्षिणी मेड़ पर लगे शीशम के पेड़ से मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर प्रभारी एसओ आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इस दौरान नगर पंचायत चेयर...