लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जोड़ी बंगला स्थित ज्ञान दायिनी शिशु मंदिर में गरिमामयी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा की वरिष्ठ सदस्या एवं आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुशीला सिंह ने शिक्षक दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन के सर्वांगीण उत्थान में गुरु की भूमिका सर्वोपरि होती है। शिक्षक ही सही मार्ग दिखाकर जीवन का मूल मंत्र सिखाते हैं। शाखा के संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को गुरु-सम्मान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रति आदर का भाव हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हु...