लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र के कस्बा रोशननगर में जर्जर बिजली पोल ग्रामीणों के लिए खतरा बना है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल की बदहाल स्थिति की शिकायत 12 मई को विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई से की गई थी लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद न तो किसी अधिकारी या कर्मचारी ने मौके का निरीक्षण किया और न ही पोल बदलने की कोई कार्रवाई की गई। ग्रामीणों के अनुसार बिजली पोल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और किसी भी समय गिर सकता है। पोल के नीचे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: गोला में भी लड़खड़ाई रही बिजली, हैदराबाद भी बदहाल लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पोल नहीं बदला गया तो कोई बड़ी दुर्घ...