लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव किरियारा के किनारे से निकली शारदा नहर की झाल में दूसरे दिन एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ग्राम किरयारा के पास से निकली शारदा नहर की झाल में एक अज्ञात महिला का शव बह कर फंस गया था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला और शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष की होगी और शरीर पर फुल आस्तीन की टी शर्ट व नीले रंग का लोवर पहने है। दोनों कानों में पीली धातु के छोटे छोटे कुंडल पहने है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...