लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र में जंगलीनाथ मन्दिर के सामने शारदा नदी में युवक डूब गया। जिसका पता नहीं चल सका। बचाने के लिए एक और युवक नदी में कूद गया। जो नदी किनारे उपजी वनस्पतियों में फंस गया। खमरिया थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी पप्पू का 18 वर्षीय बेटा राहुल रविवार की शाम करीब पौने छह बजे घर से निकल कर जंगलीनाथ मन्दिर के पास आया था। इसी बीच राहुल शौंच के लिए हाईवे के दूसरी तरफ बहने वाली शारदा नदी के पास चला गया। जहां पैर फिसल जाने से राहुल गहरे पानी मे चला गया और डूब गया।बताया जाता है कि राहुल को डूबते देख उसे बचाने के लिए एक और युवक नदी में कूद गया। जिसके बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। बचाने गया युवक नदी किनारे उपजी वनस्पतियों में फंस गया और वहीं से शोर मचाता रहा। जिसकी आवाज सुनकर लोग...