लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील क्षेत्र के डेबर घाट के पास शारदा नदी से लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। नदी के कटान के चलते गांव के साथ-साथ किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल भी खतरे की जद में आ गई है। लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंपर्क के दौरान सपा नेता वरुण यशपाल चौधरी ने डेबर घाट पहुंचकर शारदा नदी के कटान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और चिंताओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि शारदा नदी लगातार तेजी से कटान कर रही है। जिसके चलते सैकड़ों एकड़ फसल समेत जमीन नदी में कटकर समा रही है। यदि समय रहते कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने ...