Lakhimpur Khiri News: शारदा नदी उफान पर, लहलहाती फसलें कटान की चपेट में
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया में शारदा नदी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले नदी के तेज कटान की चपेट में शिव मंदिर आ गया था। मंदिर के कटने के बाद अब ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शारदा नदी इन दिनों उफान पर है और उसकी तेज धार लगातार गांव के आसपास स्थित किसानों के खेतों की ओर बढ़ रही है। नदी के कटान से लहलहाती फसलें और कृषि योग्य भूमि धीरे-धीरे नदी में समाती जा रही हैं। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान की रफ्तार भी तेज हो गई है। जिस जमीन पर कुछ दिन पहले तक किसानों की फसलें लहलहा रही थीं, अब वहां नदी की तेज धार पहुंचने लगी है। लगातार हो रहे कटान से किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। अपनी मेहनत और पूंजी से तैयार की गई फसलों को नदी में समाते देख किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.