लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ के रुरा सुल्तानपुर में कटान जारी है। नदी के कटान में एक और मंदिर समा गया। काली माता मंदिर भी शारदा नदी काटकर ले गई। कभी अमावस्या पर यहां विशाल मेला लगता था, दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु वीर बाबा के दर्शन करने आते थे।

ग्रामीणों की आस्था ग्रामीण बताते हैं कि यह स्थान सिर्फ एक चबूतरा नहीं, बल्कि पूरे इलाके की आस्था का प्रतीक था। यहां मनोकामना पूरी होने पर भक्तों ने अपने खर्च से कई मंदिरों की स्थापना कराई थी। 2013 में भक्त सुखारी ने माता काली देवी जी का मंदिर बनवाया। इससे पहले 1984 में सुखारी के भाई भूरगुन का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में होने पर उन्होंने शंकर जी का मंदिर स्थापित कराया था। गांव के ही भक्त बेचू ने भी अपनी मन्नत पूरी होने पर माता जी का मंदिर बनवाया था। करनपाल सिंह भक्त ...