लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा, संवाददाता। भीरा पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और मंदिर से चोरी हुए दो घंटे भी बरामद किए हैं। यह मामला 8 जुलाई को ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर से शुरू हुआ था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मंदिर से घंटा चुरा ले गए चोरघटना की जानकारी उन्होंने बताया था कि उनके मिल प्रांगण के बाहर स्थित शंकर जी के मंदिर से 6 जुलाई को दिनदहाड़े एक घंटा तोड़कर चुरा लिया गया था। इससे पहले 6 जून को भी संत जी के मंदिर से एक घंटा चोरी हुआ था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना भीरा में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम क...