लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। ईसानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में अराजकता फैलाने वाले 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को एसडीएम धौरहरा की कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। ईसानगर पुलिस ने कस्बा ईसानगर निवासी ताहा,त्रिकोलिया के नबी अहमद,धुंधाकलां के वकील अहमद,रामलोक के परशुराम, धर्मेंद्र, तीर्थराम, श्रीराम, अखिलेश, मुरली, राकेश व छविराम,हसनापुर के कुबेर, ध्रुव और संजय समय फूलपुर पोंगवापुर के बसन्त, रोहित,कल्लू और प्रदीप को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोग झगड़ा फसाद करते थे। जिनकी शिकायतें मिलने के बाद सभी को गिरफ्तार करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट ने जमानती मुचलकों पर सभी को जमानत दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...