Lakhimpur Khiri News: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों का चालान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 27 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान। थाना फरधान पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राम रहीश निवासी पड़री, सुमित कुमार निवासी जोधपुर बेल तथा सरोज, विमल और नीरज निवासी कोरैय्या मुफरत को शांति भंग की आशंका के चलते हिरासत में लिया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शांतिभंग की आशंका में 20 का चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.