लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। इस्कॉन लखीमपुर द्वारा शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा शहर में निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। रथयात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। रथ यात्रा में शामिल भक्त हरिनाम संकीर्तन, भजन कीर्तन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ शहर में भ्रमण करेंगे। इस्कॉन लखीमपुर के संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि रथयात्रा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने वाला महोत्सव है। उन्होंने सभी से परिवार सहित रथ यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया। आयोजन समिति के सदस्य ज्ञान स्वरूप शुक्ला, गोपाल अग्रवाल, डॉ. देवकीनंदन मालपानी, विपुल सेठ, रस माधव दास, हुकुम अग्रवाल, इंजीनियर पवन शुक्ला, मीडिया प्रभा...