लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर के मोहल्ला मुन्नूगंज में रिश्तेदारी में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई एक महिला को शर्बत में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने और उसके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन निकालने का मामला सामने आया है। चेन की मौजूदा बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अजान निवासी विजय कुमार की पत्नी मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी अपने रिश्तेदार मेवालाल के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। महिला के मुताबिक उस समय घर में कम लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक महिला रिश्तेदार ने उन्हें शर्बत पिलाया। शर्बत पीने के बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा और वह बेहोश हो गईं। महिला का आरोप है कि जब उन्हें ...