Lakhimpur Khiri News: शरदकालीन गन्ना बोआई के लिए दिए टिप्स
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: कस्ता। कुम्भी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना चंद्रहास विकल ने डलुआपुर में शरदकालीन गन्ना बोआई का निरीक्षण किया। उन्होंने डलुआपुर गांव पहुंचकर किसान ज्ञान प्रकाश सिंह के खेत में हो रही को.लख. 14201 किस्म की शरदकालीन गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को शरदकालीन बुवाई की उन्नत तकनीकों और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। गन्ना प्रमुख ने बताया कि शरदकालीन बुवाई किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे पैदावार में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है तथा फसलों में कीट व रोगों का प्रकोप कम रहता है। इस समय बीज और श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, और मिल से गन्ने की पर्ची भी समय पर मिलती है। इसके अतिरिक्त, किसान एक ही लागत में गन्ने के साथ सरसों, आलू, मसूर, लहसुन, राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.