लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को किया जाएगा। समारोह का आयोजन नगर के कृष्णा वाटिका मैरिज लॉन में शाम सात बजे से होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष पुनीत साहनी ने बताया कि व्यापारिक जगत से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी सिंह वैशवारा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं विधायक अमन गिरि विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...