लखीमपुरखीरी, सितम्बर 17 -- Lakhimpur Khiri News: रमियाबेहड़। कफारा स्थित प्रसिद्ध लीलानाथ शिव मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और आरती कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महोत्सव के शुभारंभ को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गणेश महोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। आचार्य हरीश अवस्थी,नैमिष अवस्थी और अंकित शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बप्पा के दरबारों में दिव्य झांकियों, भजनों से बह रही भक्ति की गंगा इसके...