लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। कुकरा टाउन स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 60वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। तीन दिन तक चले इस आयोजन में वैदिक मंत्रों की गूंज भजनों की मधुर स्वर लहरियों और विद्वानों के ओजस्वी प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और वैदिक ज्ञान एवं विचारों का लाभ उठाया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रातःकालीन यज्ञ हवन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अशोक कुमार विश्वकर्मा और उनकी धर्मपत्नी ने यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख समृद्धि और शांति की कामना की। तीनों दिन यज्ञ वैदिक भजनों और आध्यात्मिक प्रवचनों का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में दिया वेदों का ...