Lakhimpur Khiri News: विसर्जन के लिए शारदा तट पर बने कृत्रिम कुंड, प्रशासन अलर्ट
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 21 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद तहसील क्षेत्र में मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को धार्मिक मान्यताओं के चलते अधिकांश पूजा समितियों ने विसर्जन बुधवार तक टाल दिया। मंगलवार को गिनी-चुनी प्रतिमाओं का ही विसर्जन किया गया। बुधवार को संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शारदा नदी में जलस्तर को देखते हुए नदी तट की रेत में जेसीबी से चार कोनों वाले बड़े कृत्रिम कुंड बनवाए गए हैं। इनमें शारदा नदी का पानी भरा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को मुख्य धारा में उतरने की जरूरत न पड़े और विसर्जन सुरक्षित तरीके से कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शारदा बैराज पर विसर्जन व्यवस्था परखी, सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.