लखीमपुरखीरी, सितम्बर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर 17 सितंबर को सदर ब्लॉक लखीमपुर के सभागार में मजदूर मिस्त्रियों और विश्वकर्मा समाज की समस्याओं को लेकर बड़ा आयोजन किया जाएगा। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह में विभिन्न सामाजिक वर्गों की समस्याओं पर चर्चा के साथ 25 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। ज्ञापन में ठेकेदारी प्रथा में सुधार मजदूर मिस्त्रियों की विभिन्न विभागों में नियुक्ति पंचायतों और नगरों को बेहतर सड़कों से जोड़ने गांव मजरों में बस सुविधा प्रत्येक एक हजार आबादी पर दो सफाईकर्मियों की तैनाती ग्राम पंचायतों में माली की नियुक्ति और न्यायालय की व्यवस्था समेत कई मांगें शामिल...