लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत पुलिस ने शहर के सिटी कार्ट और वी बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा लैंगिक उत्पीड़न से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने विशाखा गाइडलाइन के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यस्थल पर किसी भी तरह का उत्पीड़न होने पर महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती हैं और कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिलाओं और बालिकाओं को वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 102 व 108, रेलवे हेल्पलाइन 139 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: साइबर अपरा...