लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी, संवाददाता।गांव सदियांपुर निवासी एक विवाहिता के ससुराली जनों ने त्योहार पर उपहार लेकर बेटी के घर पहुंची उसकी मां को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। मोहम्मदी पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।विवाहिता ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांव काकंर थाना सेरामऊ में मौजूद थी। उसके पिता चलने फिरने में असमर्थ थे जिसके चलते मां यशोदा अपनी बेटी की ससुराल त्योहार पर उपहार लेकर गई थी। जिसको पति विनीत, जेठ रोहित, पवन, और दोनों सास पुष्पा और सुनीता ने बंधक बनाकर उसकी पुत्री के सामने डंडा और बेल्टों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत संबंधित थाने पर दी जहां उसे भगा दिया गया था। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ अरुण कुमार और निरीक्षक उमेश चौरसिया स...