लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- Lakhimpur Khiri News: महेवागंज। कस्बे से सटे गांव बालूडीह में बुजुर्ग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सदर के गांव बालूडीह निवासी 55 वर्षीय मुन्ना लाल निषाद पुत्र मिश्री लाल ने दो शादियां कर रखी थी। बुधवार को वह दूसरी पत्नी को विदा कराने सरमदा गांव गए थे। बेटे राम सागर के अनुसार वहां सौतेली मां से हुए विवाद के बाद उन्होंने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे मौत हो गयी। परिजनों ने शव को घर लाकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...