लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में संविदा पर भर्ती के लिए एक सूचना प्रसारित हो रही है। इसमें 16 जुलाई से आवेदन की बात कही गई है। यह मामला सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए कि यह वैकेंसी किसने निकाली है। विभाग ने इसे पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताते हुए सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर देने की बात कह रहा है। मामला चर्चा का विषय बना है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती को लेकर एक सूचना प्रसारित हो रही है। इस पर बाकायदा पत्रांक संख्या आदि भी दर्ज है। 16 जुलाई से जारी इस सूचना में तैनाती के लिए आवेदन की बात कही गई है। यह सूचना जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों तक पहुंची तो वह भी दंग हैं। उ...