Lakhimpur Khiri News: विधायक से शिकायत, दरोगा पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। मझगईं थाना क्षेत्र के खालेपुरवा चौरी निवासी मनोज और तीरथराम ने थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह पर 25 हजार रुपये लेने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर विधायक रोमी साहनी के पास पहुंचे। पीड़ितों के मुताबिक, 14 अगस्त की रात उन्हें चोर समझकर ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी थी। पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां कथित तौर पर 25 हजार रुपए लिए गए। आरोप है कि 25 हजार रुपये जुटाने के लिए उन्हें अपनी बाइक गिरवी रखकर 20 हजार रुपये लेने पड़े, जबकि पांच हजार रुपये उधार लेकर रकम पूरी की गई। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि रुपये देने के बाद किसी को घटना बताने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद, 19 सितंबर को दोनों पीड़ित क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी के पास पहुंचे और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.