लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के स्व. राजेंद्र गिरि स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कुंभी गोला की ब्लॉक स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में ग्रंट लंदनपुर की टीम ने लगातार पांच वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त करने का सिलसिला बरकरार रखा। छात्र-छात्राओं ने खेल की विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। लंबी कूद ऊंची कूद कबड्डी खो-खो और 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: खेल प्रतियोगिता में अंडिला के खिलाड़ियों ने मारी ...