लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। विधायक अमन गिरि ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। विधायक बुधवार को स्वर्गीय मंत्री एवं विधायक रामकुमार वर्मा की पुण्यतिथि में शामिल होने उनके गांव जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनकी नजर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति पर पड़ी। विधायक ने तत्काल वाहन रुकवाकर घायल व्यक्ति के पास पहुंचकर उसका हाल जाना और उसके बारे में जानकारी ली। घायल की हालत को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए उसे अपनी साथ चल रही गाड़ी में बैठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। विधायक के इस मानवीय कदम की आसपास मौजूद लोगों ने सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...