लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीखमपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में भारी जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में घुटनों तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण बच्चे आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। वहीं शिक्षक भी अपनी बाइक विद्यालय के पास ग्रामीणों के घरों पर खड़ी कर पैदल गंदे पानी से निकलकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में राजकीय हाईस्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। मुख्य आरसीसी रोड की ऊंचाई अधिक होने और पानी की उचित निकासी न होने के कारण हल्की बारिश में भी परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। यह भी पढ़ें- Munger News: बारिश के बाद ताला...