लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: फूलबेहड़। लखीमपुर-पलिया मार्ग पर सुंदरवल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सुन्दरवल चौकी पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना बीती शुक्रवार देर रात की बतायी जाती है। लखीमपुर -पलिया स्टेट हाइवे पर बीते शुक्रवार देर रात लखीमपुर से पलिया की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने सुंदरवल पेट्रोल पम्प के पास महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गयी।घटना यह भी पढ़ें- Gangapar News: हाईवे किनारे मिला महिला का शव के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर सुंदरवल चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ...