लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर स्थित भीखमपुर कस्बा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मां और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मितौली भिजवाया। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के नौगामा हकीमपुर निवासी सतीश कुमार अपनी माता शिव प्यारी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे भीखमपुर कस्बा चौराहे के पास पहुंचे तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची मितौली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत सीएचसी मितौली भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...