लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह नगर में निकाली जा रही प्रभात फेरी पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के कैंप कार्यालय गौशाला पहुंची। यहां पालिकाध्यक्ष ने आरती पूजन कर प्रभात फेरी का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को जलपान और प्रसाद वितरित किया। महर्षि वाल्मीकि के अनुयायी जयंती से एक सप्ताह पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकालते हैं। इस दौरान भजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से समाज को सत्य धर्म सदाचार और मानवता का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी में वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभा यात्रा उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक ह...