लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। गुरुवार को पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि थाना फरधान में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त मो. हनीफ निवासी सैदापुर भाऊ, थाना फरधान को पुलिस ने बुधवार को उसके गांव सैदापुर भाऊ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई और न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...