Lakhimpur Khiri News: वसूली व अन्य आरोप में तीन पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त, पांच को नोटिस
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: आधार सेंटर से मिली धनराशि समय पर जमा न करने, व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थियों से वसूली, पंचायत भवन में नियमित उपस्थित न होने सहित अन्य आरोपों में तीन पंचायत सहायकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत सहायकों में हड़कम्प मचा है। जिले के करीब 28 पंचायत सहायकों को आधार सेंटर दिया गया था। पंचायत सहायकों के जिम्मे गांव वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिकायतें मिलने के बाद जांच में सामने आया कि कुछ पंचायत सहायक अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। पंचायत भवन में नियमित उपस्थिति न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, आधार सेंटर से प्राप्त धनराशि को समय से जमा न करने और व्यक्तिगत शौचालय के नाम पर धन लेने की शिकायतें भी सामने आई थीं। जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.