लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। लायंस क्लब गोला की ओर से 18 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संजीवनी हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। क्लब पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना इस आयोजन का उद्देश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...