लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: बीईओ के निरीक्षण में स्कूल में खामियां मिलने, एमडीएम में गड़बड़ी और बिना अनुमति लिए रसोइया को हटाने सहित अन्य आरोपों में पसगवां ब्लाक के संविलियन स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक राजीव शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम मिली वहीं शैक्षिक माहौल भी असंतोषजनक मिला। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के समय आवश्यक अभिलेख छात्र उपस्थिति पंजिका और एमडीएम उपभोग पंजिका उपलब्ध नहीं थे। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम थी। स्मार्ट क्लास का संचालन नियमित नहीं होता मिला। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बीडीओ के निरीक्षण में एचएम समेत शिक्षक अनुप...