Lakhimpur Khiri News: लापता सूरज की तलाश और वनकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की मांग
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। पलिया क्षेत्र के टेहर शहरी निवासी 35 वर्षीय सूरज मैसी पुत्र विजय मैसी के 17 अगस्त से लापता होने के मामले में भाकपा माले ने प्रशासन से तत्काल तलाश कराए जाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन की ओर से मंगलवार को एसडीएम पुष्पक को ज्ञापन सौंपकर सूरज की पत्नी के थाना पलिया में दिए गए प्रार्थना-पत्र में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की गई। सूरज 17 अगस्त 2026 को अपने साथियों के साथ जंगल में जंगली फूल, कटरुआ बीनने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों की ओर से थाना पलिया में दिए गए प्रार्थना-पत्र में वन विभाग के कर्मचारियों पर सूरज मैसी और उसके साथियों को पकड़ने, पैसों की मांग करने तथा मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.