Lakhimpur Khiri News: लापता युवक की तलाश में हरदुआ नाला में उतरे गोताखोर
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। क्षेत्र के मोहल्ला मनिहार वार्ड निवासी सहीम के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सहीम घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने हरदुआ नाले में डूबने की आशंका जताई है। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नाले में उनकी तलाश शुरू हुई। सहीम के घर से लापता होने के बाद उनकी पत्नी बेबी ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने धौरहरा कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने भी सहीम की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच परिजनों ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सहीम हाथ में एक बोतल लेकर हरदुआ नाले की तरफ जाते दिखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.