लखीमपुरखीरी, सितम्बर 21 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। गांव के लोगों के साथ ऋषिकेश गए युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह 9 अगस्त को गांव के लोगों के साथ ऋषिकेश गया था। पुलिस की सूचना पर परिजन ऋषिकेश रवाना हो गए हैं। चपरतला निवासी करीब 30 वर्षीय युवक सर्वोत्तम 9 अगस्त को ऋषिकेश गया था। जहां से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके साथ गए लोग करीब चार दिन बाद सकुशल घर लौट आए थे। लेकिन युवक वापस नहीं आया था। परिजनों ने साथ गए लोगों से लगातार पूछताछ की, मगर उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। तब से परिजन लगातार युवक की तलाश में थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली निवासी छात्र का शव बैराज में मिला अब पौड़ी गढ़वाल-ऋषिकेश से युवक की मौत की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी मैगलगंज संजीव कुमार सिंह...