लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया कस्बे में लगे मोबाइल फोन के टावर से तीन अदद रेडियो फ्रीक्वेंसी कार्ड चोरी हो गए। जिससे कस्बे में मोबाइल नेटवर्क सर्विस बाधित हुई। टावर के टेक्नीशियन ने खमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खमरिया कस्बे में एयरटेल मोबाइल नेटवर्क के लिए इंडस कम्पनी का टावर लगा है। बीती रात चोर टावर के कंट्रोल पैनल में लगे 3 रेडियो फ्रीक्वेंसी कार्ड चोरी कर ले गए। रेडियो फ्रीक्वेंसी कार्ड (अजना कार्ड) के जरिये 4 जी और 5 जी नेटवर्किंग चलती है। कार्ड चोरी हो जाने से नेटवर्क सिस्टम बाधित हो गया। टॉवर तकनीशियन पंकज उपाध्याय ने खमरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आईएमटी में मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास यह भी पढ़ें- Ghumla News: मोबाइल टावरों को हर हाल में एक्टिव रखें,लंबित काम ज...