लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- Lakhimpur Khiri News: शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के तमाम दावों के बावजूद लखीमपुर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय शहर के अधिकांश प्रमुख मार्ग वाहनों के दबाव से पूरी तरह जाम हो जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का समय लग जाता है। शहर के नौरंगाबाद चौराहा, सौजन्या चौक, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला के पास तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इन स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे स्कूली छात्र-छात्राएं, अभिभावक, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि...