लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। ऐतिहासिक दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एकादशी भोजपुरी लोकसंस्कृति के नाम रही। भोजपुरी गीतों की मिठास और लोकधुनों की जीवंतता ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मेला परिसर देर रात तक सुर और संगीत के उल्लास में झूमता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार सिंह भूपेंद्र मोदी प्रमोद चौधरी प्रीतम सिंह बग्गा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व ईओ संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन साहित्यकार राममोहन गुप्त अमर ने किया। इस अवसर पर सामाजिक व संगठनात्मक योगदान के लिए 18 विशिष्ट व्यक्तित्वों देवदत्त चड्ढा, अमित श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अजय टंडन, संजय तिवारी, रवि श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, बृजेश मिश्रा आ...