लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर में एलआरपी रोड से इन्दिरा मनोरंजन पार्क तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके मद्देनजर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपखण्ड गढ़ी स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र से 11 सितंबर से 17 सितंबर तक शटडाउन लिया जाएगा। इस अवधि में संबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से प्रातः 10बजे तक (चार घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खण्ड लखीमपुर के अधिशासी अभियन्ता अजय सिंह ने बताया कि कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु फीडरवार आपूर्ति रोकी जाएगी।11 से 13 सितंबर पोषक टाउन नंबर-02 से जुड़े समस्त मोहल्लों व क्षेत्रों में प्रात 6 से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 14 से 17 सितंबर पोषक टाउन नं 6 से पोषित सभी क्षेत्रों म...