Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में सात सितंबर को आयोजित होगी डाक अदालत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। डाक विभाग, खीरी मण्डल से संबंधित जनपरिवादों और पेंशन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर खीरी मण्डल के कार्यालय में यह अदालत 7 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगी। इस डाक अदालत में उपभोक्ता डाक सेवाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें और समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता अपनी शिकायत डाक द्वारा, व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल (dokheri.up@indiapost.gov.in) के जरिए 5 सितंबर तक संबंधित कार्यालय को भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, शिकायतकर्ता 7 सितंबर को आयोजित होने वाली अदालत में स्वयं उपस्थित होकर भी अपनी समस्या रख सकते हैं। डाक अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण अधिकतम 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.