लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।इस बार रक्षाबंधन का पर्व लखीमपुर में एक अनोखे और आधुनिक रूप में देखने को मिला। पारंपरिक उपहारों के बजाय, इस बार भाइयों के मन में अपनी बहनों को डिजिटल युग के अनुसार टेक-उपहार देने की सोच जागृत हुई है।त्योहार के इस अवसर पर लखीमपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। भाइयों ने अपनी बहनों की ज़रूरतों और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट गैजेट्स की जमकर खरीदारी की। बाज़ार में मोबाइल फोन के अलावा ऑडियो डिवाइस और व्लॉगिंग एक्सेसरीज की सबसे अधिक मांग रही। नेकबैंड 800 से 2,600 रुपए तक की रेंज में खूब बिके। इसके अलावा ब्लूटूथ स्पीकर 300 से लेकर 13,000 रूपये तक के प्रीमियम मॉडल खरीदे गए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आज राखी का त्योहार, पूरा दिन बाजार गुलजार न...